फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will stop BJP leaders from entering villages

Jind News: भाजपा नेताओं का गांवों में प्रवेश बंद करवाएंगे किसान

Tue, 09 Apr 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers will stop BJP leaders from entering villages
09जेएनडी19-संयुक्त किसान मोर्चे के धरने को संबोधित करते मा. बलबीर सिंह। संवाद
जींद/नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का लघु सचिवालय में अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष के नेतृत्व में 719 दिन से धरना चल रहा है। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता रामधारी सिंह और मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने किया।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने 14 मार्च को दिल्ली रामलीला ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चे के पारित प्रस्ताव को मीटिंग में एजेंडे के रूप में रखा। सबके सुझाव शामिल करते हुए कॉरपोरेट भगाओ भाजपा और उसके सहयोगियों को भगाओ तथा अपनी ताकत को बढ़ाओ प्रस्ताव पारित किया। घर-घर जाकर प्रचार किया जाएगा कि अडानी-अंबानी के उत्पादों को कोई न खरीदें। भाजपा और उसके सहयोगियों को सबक सिखाया जाएगा कि अब नहीं तो कभी नहीं की नीति अपनाई जाएगी। यदि किसानों को दिल्ली जाने का अधिकार नहीं तो भाजपा और इसके सहयोगियों को भी गांव में प्रवेश करने का अधिकार नहीं है, इसलिए नरवाना तहसील के प्रत्येक गांव में इनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों पर जब ये हस्ताक्षर कर रहे थे तो एक बार भी इनके हाथ नहीं कांपे, जब 750 किसानों ने अपनी नस्ल और फसल बचाने के लिए शहादत दी तब एक भी शब्द नहीं बोले। इन्होंने मर्ज करने के नाम पर 4802 लड़कियों के मिडिल स्कूल बंद कर दिए। कौशल रोजगार निगम बनाकर सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। अग्निवीर योजना के तहत नौजवानों को खेल के मैदान से घर में ही नजरबंद कर दिया है। यह सब याद रखते हुए उनसे प्रश्न करते हुए गांव में एंट्री बैन करनी होगी। इस अवसर पर छोटी, रामप्यारी, डिंपल, सतबीर, हवा सिंह, बलदेव सिंह, इंद्रसिंह, सुरेश, बलराज, कर्मा, खुजाना, राम सिंह, मनीराम, प्रताप रामचंद्र मौजूद रहे।

09जेएनडी19-संयुक्त किसान मोर्चे के धरने को संबोधित करते मा. बलबीर सिंह। संवाद

09जेएनडी19-संयुक्त किसान मोर्चे के धरने को संबोधित करते मा. बलबीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed