फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will demonstrate at the district headquarters on 9th

Jind News: किसान 9 को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will demonstrate at the district headquarters on 9th
03जेएनडी11: धरने पर किसानों को संबाे​धित करते हुए किसान नेता। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शनिवार को लघु सचिवालय परिसर में 834वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मियां सिंह हथो और मंच संचालन महेंद्र बद्दोवाल ने किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के अनुसार 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 9 अगस्त 1942 के दिन ही अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया गया था। उसी दिन को याद करते हुए किसान मोर्चा ने कॉरपोरेट भारत छोड़ो का नारा दिया और खेती को लाभकारी बनाने की मांग की। मजदूरों के जिला प्रधान सतबीर खरल ने कहा कि लगातार संसद में विपक्षी दलों के नेताओं ने लगातार संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व के मांगों पर लगातार उठाया गया, लेकिन इसके बावजूद भी वित्तमंत्री ने एमएसपी पर कोई बात नहीं की है। सरकार लगातार झूठ बोल रही है कि किसानों को फसलों का भाव मिल रहा है। एमएसपी पर खरीद हो रही है, जबकि स्थिति इसके विपरीत है। इस अवसर पर सिराजुद्दीन हथो, मनीराम ढाबी, गंगा सिंह दबलैन, निहाल सिंह, कर्म सिंह खरल, रतन सिंह चोपड़ा, इंद्र सिंह इस्माईलपुर व डिंपल दनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed