फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer's son Praveen Dalal won the 'Best Raider' award in Punjab.

Jind News: किसान के बेटे प्रवीन दलाल ने पंजाब में जीता बेस्ट रेडर का अवॉर्ड

Mon, 28 Sep 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son Praveen Dalal won the 'Best Raider' award in Punjab.
27 जुलाना 01: विजेता ​खिलाड़ी का स्वाग करते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव के खिलाड़ी प्रवीन दलाल उर्फ बिल्लु ने पंजाब के अकालगढ़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट रेडर का अवॉर्ड अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें इनाम के रूप में फोर्ड कंपनी का ट्रैक्टर प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रवीन की इस उपलब्धि से मालवी गांव सहित पूरे जुलाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जुलाना पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रवीन दलाल ने बताया कि पंजाब के अकालगढ़ में 22 से 25 सितंबर तक सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों से कई टीमों और खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रवीन ने अपनी टीम की ओर से खेलते हुए शानदार रेड लगाईं और महत्वपूर्ण मुकाबलों में टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर चुना गया। बेस्ट रेडर चुने जाने पर आयोजकों की ओर से प्रवीन दलाल को फोर्ड ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में दिया गया। ट्रैक्टर मिलने के बाद प्रवीन के परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रवीन दलाल किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि खेती-किसानी के साथ-साथ उनका शुरू से ही कबड्डी के प्रति लगाव रहा है। खेल को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने नियमित अभ्यास किया और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने खेल में निखार लाया।
इससे पहले प्रवीन दलाल दो बार इनाम में बुलेट मोटरसाइकिल जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेल में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास जरूरी है।
गांव के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि प्रवीन ने अपनी मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें बेहतर मंच और उचित मार्गदर्शन देने की है। जुलाना पहुंचने पर प्रवीन के स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने की कामना की। प्रवीन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed