फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers' protest continues in Narwana tehsil.

Jind News: नरवाना तहसील में किसानों का धरना जारी

Thu, 11 Dec 2025 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues in Narwana tehsil.
10जेएनडी09: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान व किसान नेता। स्रोत किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना मंगलवार को भी नरवाना तहसील कार्यालय परिसर में 1330वें दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान मास्टर चांद बहादुर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से किसानों पर लगातार हमले बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार चोरी-छिपे तीन कृषि काले कानून लेकर आई। इसके माध्यम से किसानों को उनकी ही जमीन पर गुलाम बनाने की साजिश रची गई। किसानों ने 13 महीने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर सरकार को कानून वापस लेने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

चांद बहादुर ने आरोप लगाया कि सरकार अब फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए किसानों पर हमला कर रही है। इसका देशभर में किसान संगठन विरोध कर रहे हैं।
धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्याध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता बलदेव सिंह ढाकल ने व मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने किया। इस अवसर पर मास्टर बलजीत सिंह, रामधारी सिंह, सतबीर चोपड़ा, सतबीर खरल, सतबीर फौजी, साधु राम, दिनेश, हवा सिंह, रत्न सिंह, निहाल सिंह, सत्ता, बलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed