फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protest and burn effigy of government for not releasing farmer leader

Jind News: किसान नेता को रिहा नहीं करने पर किसानों ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

Mon, 08 Apr 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest and burn effigy of government for not releasing farmer leader
07जेएनडी11 : शहर में प्रदर्शन करते खटकड़ टोल कमेटी के लोग। संवाद
जींद। जिला जेल में बंद किसान नेता अनीश खटकड़ की रिहाई की मांग के लिए किसानों ने रविवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया। गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के सामने सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि परिजनों को अनीश से नहीं मिलने दिया जा रहा है। अनीश खटकड़ जेल में आमरण अनशन पर हैं, लेकिन प्रशासन उसकी चिकित्सकीय जांच भी नहीं करवा रहा है। किसानों ने कहा कि जल्द ही अनीश खटकड़ की रिहाई नहीं हुई तो वह एसपी आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

खटकड़ टोल जनकल्याण किसान मजदूर समिति के आह्वान पर रविवार को टोल प्लाजा कमेटी खटकड़ एवं खटकड़ खाप के प्रधान हरिकेश काब्रच्छा के नेतृत्व में किसान नेहरू पार्क में एकजुट हुए। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने अनीश खटकड़ को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं जेल में बंद अनीश खटकड़ ने आमरण अनशन शुरू किया हुआ है। पुलिस अधीक्षक से किसानों की कमेटी ने अनीश से मिलवाने की अपील की थी ताकि अनशन खुलवाया जा सके। इसके बावजूद अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जिस मामले में अनीश को गिरफ्तार किया गया है वह किसान आंदोलन के दौरान का है। अब सरकार जानबूझ कर किसान नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को किसान शंभू बॉर्डर पर जाएंगे। अगर एसपी ने किसान कमेटी सदस्यों की जेल में बंद अनीश खटकड़ से मुलाकात नहीं करवाई तो एसपी आवास का घेराव करेंगे। बाद में किसान प्रदर्शन करते हुए गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के सामने पहुंचे और सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस मौके पर कैप्टन भूपेंद्र जागलान, वेदप्रकाश बरसोला, कर्ण सिंह, रणधीर चहल, अनीता सुदकैन, पूनम कंडेला, प्रियंका खरकरामजी भी मौजूद रहे।

07जेएनडी11 : शहर में प्रदर्शन करते खटकड़ टोल कमेटी के लोग। संवाद

07जेएनडी11 : शहर में प्रदर्शन करते खटकड़ टोल कमेटी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed