फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers Protest against Meeting of BJP Leaders in Jind 

जींद में भी प्रदर्शन: भाजपा जिला कार्यकारिणी की मीटिंग के दौरान किसानों का हंगामा, बैनर फाड़ा

Sat, 10 Jul 2021 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 03:18 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जींद में भाजपा कार्यालय में घुसकर किसानों ने हंगामा कर दिया।
 

विज्ञापन
Farmers Protest against Meeting of BJP Leaders in Jind 
जींद में भाजपा का बैनर फाड़ता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से बेहद गापनीय तरीके से मीटिंग कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को शनिवार को मीटिंग का प्रचार करना महंगा पड़ गया। जींद में कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मीटिंग के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि पहले से ही यहां पुलिस तैनात थी, लेकिन पुलिस की किसानों के आगे एक नहीं चली और किसानों ने पार्टी कार्यालय में लगा बैनर फाड़ दिया। करीब दो बजे किसान प्रदर्शन कर लौट गए। भाजपा नेताओं ने सात महीने में पहली बार मीटिंग की जानकारी सार्वजनिक की थी और इसी बार किसानों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


किसान नेता सतबीर बरसोला ने कहा कि भाजपा व जजपा के नेता किसानों को उकसाने के लिए जानबूझकर आए दिन कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसे में किसानों ने विरोध करने का फैसला लिया है। भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। करीब 11 बजे किसानों ने फैसला लिया कि वे भाजपा कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते पुलिस व खुफिया एजेंसियां और अधिक सक्रिय हो गई।
विज्ञापन



किसानों को रोकने के लिए कैथल रोड पर नरवाना बाईपास से ही तीन नाके लगाए गए थे, लेकिन किसान इनको तोड़ते हुए कार्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान सबसे पहले एक युवक बैनर फाड़ने के लिए ऊपर चढ़ने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने बैनर फाड़ दिया। इसके बाद पुलिस व किसानों के बीच धक्कामुक्की हुई। किसानों ने कहा कि भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में भी शनिवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक का किसानों ने विरोध किया। किसान गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर झंडे लेकर डटे रहे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ जीजेयू में पहुंचे। वे यूनिवर्सिटी के एक नम्बर गेट से अंदर गए। किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। वहीं यमुनानगर में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के कार्यक्रम से गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed