फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers' Protest: A large group of women from Haryana reached the Khanauri border farmers' front

किसान आंदोलन: खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर पहुंचा हरियाणा से महिलाओं का बड़ा जत्था, डल्लेवाल का आमरण जारी

Sat, 08 Mar 2025 01:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Mar 2025 01:51 PM IST
सार

किसान पंचायत माताओं-बहनों द्वारा की जा रही है और इतिहास गवाह है कि जब युद्ध के मैदान में लड़ने की बात आई तो माई भागो ने युद्ध के मैदान में अपने वीरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन
Farmers' Protest: A large group of women from Haryana reached the Khanauri border farmers' front
हरियाणा से खनौरी बॉर्डर पर पहुंची महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर 103 वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण जारी रहा। आज शनिवार को खनौरी मोर्चे पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत आयोजित की जा रही है। खनौरी मोर्चे पर आज पंजाब हरियाणा से हजारों की संख्या में महिलाएं पंचायत में पहुंची।

विज्ञापन


मोर्चे पर पूजा, कमल, दर्शन, कमलेश, मायापति, मुकेश, संतोष, केलो, मनीषा आदि किसान महिलाओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों की एमएसपी मांग को नहीं मान रही। जिसके लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 103 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड, काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खनौरी, शंभू और रतनपुरा बॉर्डरों पर महिला किसान पंचायत आयोजित की गई है।
विज्ञापन


किसान पंचायत माताओं-बहनों द्वारा की जा रही है और इतिहास गवाह है कि जब युद्ध के मैदान में लड़ने की बात आई तो माई भागो ने युद्ध के मैदान में अपने वीरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी। उसी तरह महिलाओं के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती और किसी भी अच्छे समाज के निर्माण में और हर आंदोलन में महिलाओं का योगदान सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दिल्ली का किसान आंदोलन 13 महीने और 13 दिनों तक दिल्ली के बॉर्डरों पर चला, उस समय महिलाओं ने बॉर्डरों पर अपनी हाजिरी के साथ-साथ घरों व खेतों का भी काम संभाला था। अब किसान आंदोलन-2 एक साल से अधिक समय से चल रहा है और इस आंदोलन में भी महिलाएं का पूरा सहयोग रहा है। आंदोलन में शामिल माताओं-बहनों को प्रोत्साहन देने के लिए दोनों फोर्मो द्वारा चल रहे मोर्चों पर आज महिला किसान पंचायत आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed