फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers Movement: One eye of farmers on Karnal and the other on Jind

किसान आंदोलन : किसानों की एक नजर करनाल तो दूसरी जींद पर

Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers Movement: One eye of farmers on Karnal and the other on Jind
जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना में जाम लगाते किसान। संवाद - फोटो : Jind
करनाल में शुरू हुए किसानों के आंदोलन के चलते बांगर क्षेत्र के किसान भी अलर्ट पर हैं। किसानों का कहना है कि यदि सरकार करनाल में किसानों के साथ कोई भी अलोकतांत्रिक कार्रवाई करती है तो इसका जवाब दिया जाएगा। मंगलवार को भी करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज होने पर जिले में पांच जगहों पर जाम लगाया गया था। हालांकि अन्य जगहों के जाम कुछ देर के बाद खुल गए। लेकिन कंडेला गांव में रात 11 बजे जाम खुला और यातायात सामान्य हो सका। ऐसे में किसान नेताओं की एक आंख जींद में तो दूसरी करनाल में लगी है। जिले से काफी संख्या में किसान करनाल के शिविर में गए हुए हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला कहते हैं कि अब देश का किसान चुप नहीं बैठेगा। सरकार जैसा कदम उठाएगी, वैसी ही प्रतिक्रिया होगी। जींद के किसानों किसानों पर हुए बल प्रयोग में हर बार यह दिखा दिया है। कंडेला के अनुसार जींद के काफी किसान करनाल में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग किया जाम
प्रशासन द्वारा किसानों की मांगें नहीं मानने पर किसानों ने जुलाना में मंगलवार रात 8 से 10 बजे तक जाम लगाया। जाम लगाने की वजह से सड़क के किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का रूट डायवर्ट किया। किसान करनाल में प्रशासन द्वारा वाटर कैनन की बौछारें किए जाने से नाराज थे। थाना प्रभारी समरजीत ने किसानों को जाम खोलने का आग्रह भी किया लेकिन किसानों ने पुलिस प्रशासन की एक न सुनी। रात का दस बजे के आसपास किसान नेताओं ने जाम खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद ही जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed