फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmers labourers protested

जींद: फैमिली आईडी के नाम पर सरकारी योजनाओं से वंचित करने का विरोध

Thu, 16 Feb 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
farmers labourers protested
जींद। किसान, मजदूरों एवं जनसमस्याओं को लेकर वीरवार को किसान, मजदूर, खेत मजदूरों ने शहर में प्रदर्शन किया और मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि डीसी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करवा दी जाएगी। शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों की समस्याओं व बीपीएल राशन कार्ड लेकर सीईओ व एडीसी के साथ बैठक तय की गई है। प्रदर्शन से पहले पुराना बस अड्डा के निकट रोष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान मास्टर चांद बहादुर, सीटू जिला उपप्रधान रमेश चंद्र, प्रकाश चंद्र ने की।
विज्ञापन

सीटू राज्य अध्यक्षा सुरेखा, महासचिव जयभगवान, जिला सचिव कपूर सिंह, किसान सभा की कोषाध्यक्ष डिंपल ने कहा कि देश व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूरों, महिलाओं व आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फैमिली आईडी के नाम पर बीपीएल राशन कार्ड, बुढ़ापा, विकलांग, विधवा पेंशन को काटा जा रहा है जिनका स्थानीय कोई समाधान नहीं कर रहा है। गांव में मनरेगा का काम शुरू नहीं करवाया जा रहा, गांव में पीने के पानी, गलियों के निर्माण, गंदे पानी की निकासी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में पास हुए मकानों की राशि जारी करवाने तथा निर्माण कल्याण बोर्ड में रुकी हुई सुविधाओं की राशि जारी करवाने के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। किसान फसलों के खराबे की मुआवजा राशि जारी करवाने के लिए पिछले 11 महीनों से भटक रहे हैं। भयंकर बेरोजगारी, कमर तोड़, महंगाई, कुपोषण और सामाजिक असुरक्षा का ऐसा आलम है कि आम जनता के लिए तो अस्तित्व मात्र का ही सवाल खड़ा हो गया है। श्रमिकों के अधिकारों को खत्म करके लेबर कोड थोंपा जा रहा है। इस अवसर पर बलिंद्र, सुभाष, राजेश, संदीप, पवन, सिल्लू, सुरेश, राजबाला, नीलम, आनंद सहित अन्य मजदूर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
16जेएनडी11-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मजदूर। संवाद
16जेएनडी12-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed