फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers expressed resentment over power outages in the fields

Jind News: खेतों में बिजली गुल रहने पर किसानों ने जताया रोष

Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers expressed resentment over power outages in the fields
फोटो 10जेएनडी16-खेतों में बिजली गुल रहने के विरोध में नगूरां बिजली हाउस पर रोष जताते किसान। स्र
जींद। खेतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से परेशान नगूरां और आसपास के गांवों के किसान वीरवार को नगूरां 132 केवी पावर हाउस पहुंचे और निगम के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


किसानों प्रकाश, राकेश, सुरेंद्र साबड़ा, दिलबाग, राममेहर, रूपा, जसमेर, अनूप और सोनू ने बताया कि करीब एक माह से बधाना फीडर के धनखड़ी फीडर पर बिजली आपूर्ति प्रभावित है। आठ घंटे के निर्धारित शेड्यूल में बमुश्किल एक घंटे बिजली मिल रही है। बारिश कम होने के कारण धान की फसल को सिंचाई की अधिक जरूरत है, लेकिन बिजली नहीं मिलने से समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार पिछले करीब 10 दिन से पानीपत थर्मल प्लांट से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है। शाम चार बजे से रात 12 बजे तक निर्धारित शेड्यूल में भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। किसानों ने धनखड़ी फीडर को कम लोड वाले दूसरे फीडर से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। निगम के एसडीओ आनंद कुमार ने फोन पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पिछले कुछ दिनों से पानीपत थर्मल प्लांट से बिजली आपूर्ति में समस्या बनी हुई है। विशेषकर किसानों के शाम चार बजे से रात 12 बजे के शेड्यूल में कटौती हो रही है। आगामी चार-पांच दिन तक ऐसी दिक्कत आने की संभावना है। वहीं कम लोड वाले दूसरे फीडर से धनखड़ी फीडर को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
--आनंद कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed