फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers expressed fury by standing in dry canal as per schedule

शेड्यूल के अनुसार पानी आने पर सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने जताया रोष

Wed, 16 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers expressed fury by standing in dry canal as per schedule
सफा खेड़ी में खाली रजवाहा में खड़े होकर रोष प्रकट करते किसान। - फोटो : Jind
सुदकैन माइनर में शेड्यूल के अनुसार पानी नहीं आने पर सफा खेड़ी गांव के किसानों ने खाली रजवाहा में खड़े होकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि इस समय फसल को पानी की जरूरत है, लेकिन रजवाहा में पानी नहीं आ रहा है। पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, राजकुमार, प्रताप व जगदीश ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के होते हुए भी उनके हलके में किसान नहरी पानी को तरस रहे हैं। बीती सरकार में जब प्रेमलता विधायक थीं तो पर्याप्त मात्रा में पानी आता था था। इस बार रजवाहा में पानी शेड्यूल के हिसाब से नहीं आ रहा है। किसानों को पूर्व विधायक प्रेमलता की याद आने लगी है।

उन्होंने कहा कि सरकार में हिस्सेदारी होने के बाद भी दुष्यंत चौटाला किसानों को उनके हिस्से का नहरी पानी नहीं दिला पा रहे हैं। महंगा डीजल फूंककर किसान फसल की सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। इसको लेकर नहरी विभाग के एसडीओ से भी मिल चुके हैं, ताकि उनके हिस्से का जो पानी रजवाहा में आना चाहिए वह उन्हें मिले। नहरी विभाग विभाग के एसडीओ शमशेर सिंह ने कहा कि शेड्यूल के हिसाब से नहरी पानी आता है। अब 18 सितंबर को शेड्यूल के हिसाब से माइनर में पानी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed