फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers distressed by deductions and procurement delays citing moisture content: Master Chand Bahadur

नमी के नाम पर कटौती और खरीद में देरी से किसान परेशान : मास्टर चांद बहादुर

Tue, 27 Oct 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed by deductions and procurement delays citing moisture content: Master Chand Bahadur
फोटो 12 नरवाना। धरने पर बैठे किसान संगठन के सदस्य। स्रोत किसान।
नरवाना। नई अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरने में किसानों ने फसल खरीद, उठान में देरी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिलाध्यक्ष मास्टर चांद बहादुर ने आरोप लगाया कि मंडियों में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। फसलों का समय पर उठान नहीं होने और सरकारी खरीद में आ रही दिक्कतों के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नमी के नाम पर कटौती किए जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए घंटों और कई दिनों तक मंडियों में इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर चांद बहादुर ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए और मंडियों में खरीद व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक फसलों का उठान सुचारू नहीं होता, खरीद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता और किसानों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने किसानों और मजदूरों से आंदोलन को मजबूत करने के लिए अधिक संख्या में मंडी पहुंचने की अपील की।

धरने में मास्टर बलजीत सिंह माण्डी, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, सतबीर खरक, सतबीर खरल, बलजिंद्र सिंह, सत्ता, बलवान, बलदेव सिंह, इंद्र सिंह, चंद्र भान, निहाल सिंह और रत्न सिंह चोपड़ा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed