{"_id":"64836b4b2dedf4e791050e74","slug":"farmers-crops-will-not-get-spoiled-in-the-market-now-middha-jind-news-c-199-1-sroh1009-1054-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में अब खराब नहीं होगी किसानों की फसल : मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में अब खराब नहीं होगी किसानों की फसल : मिड्ढा
Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। आगामी धान सीजन में किसानों को अपनी फसल बेचने तथा रखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए शुक्रवार को जींद विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने नई अनाज मंडी में तीन करोड़ सात लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो शेडों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शेड तैयार होने के बाद किसानों की फसल खराब नहीं होगी।
विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मनोहर सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए कटिबद्ध है। फसल खराबे का मुआवजा हो या फिर खाद, बीज को लेकर आनी वाली समस्याएं, सरकार ने हर समस्या का तय समय में समाधान किया है। जींद की अनाज मंडी में जो दो शेड थे, वो काफी जर्जर हो चुके थे। ऐसे में यहां नए शेडों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आढ़तियों तथा किसानों ने उनसे मिल कर नए शेड के निर्माण को लेकर मांग की थी। उन्होंने तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाया था। अब नई अनाज मंडी में 3.07 करोड़ की लागत से दोनों शेडों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में इस कार्य को पूरा किया जाए ताकि मंडी में आने वाले किसानों तथा आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा विधायक ने पटियाला चौंक से नहर पुल तक के बनाए जा रहे डिवाइडर के सुंदरीकरण का भी जायजा लिया। इस सुंदरीकरण कार्य पर 33 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। कार्यक्रम में सत्यनारायण जैन, दलबीर सिंह, मदन बत्तरा, एक्सीईएन पीपी नारायण, संजीव जैन, एसडीओ रोशनलाल, जसबीर सैनी, बबलू गोयल मौजूद रहे।