फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers blocked the road for seven hours in protest against the arrest of farmers

किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने सात घंटे जाम की सड़क

Fri, 04 Jun 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road for seven hours in protest against the arrest of farmers
टोहाना में जजपा विधायक देवेंद्र बबली की शिकायत पर किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने चांदपुर गांव में अवरोधक डालकर जींद-कैथल मार्ग को जाम कर दिया। किसानों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि जब तक किसानों की रिहाई नहीं होगी तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। जाम की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह तथा अलेवा नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे किसानों को समझा-बुझाकर करीब सात घंटे बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम लगा रहे किसानों ने बताया कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। लगभग 400 किसान आंदोलन में शहीद हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी किसानों की सरकार ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। सरकार के विधायक आपस में भाईचारा खराब करने के लिए आए दिन ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। जब विधायक को पता है कि किसानों का आंदोलन चला हुआ है तो फिर आंदोलन को खराब करने के लिए क्यों षड्यंत्र रचा जा रहा है। किसान सरकार की इस मंशा को किसी तरह से सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

एंबुलेंस को दिया रास्ता
चांदपुर गांव में किसानों ने जींद-कैथल मार्ग पर लगाए जाम के दौरान किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा था। किसानों का कहना था कि आम जनता के साथ किसी प्रकार की लड़ाई नहीं है। इमरजेंसी सेवाओं के मामले में वो एंबुलेंस को नही रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed