{"_id":"6528471a23f2179308098705","slug":"farmers-blocked-the-road-demanding-dap-road-jam-jind-news-c-199-1-sroh1009-7126-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीएपी की मांग को लेकर किसानों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीएपी की मांग को लेकर किसानों ने सड़क पर लगाया जाम
Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
डीएपी की मांग को लेकर रोड जाम करते किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। डीएपी खाद की मांग को लेकर किसानों ने सुबह 10 बजे मालगोदाम रोड पर जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगा रहे किसानों ने कहा कि उनकी धान की फसल तो मंडियों में पड़ी है, लेकिन उन्हें गेहूं की बिजाई की चिंता सताने लगी है। 10 दिन बाद गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन उन्हें अभी तक डीएपी खाद नहीं मिल रहा। जाम की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पहुंचे और किसानों की समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
1300 रुपये का बैग दिया जा रहा 1500 में
डूमरखां कला निवासी किसान बलवान सिंह, बलविंदर और राजेंद्र ने कहा कि गेहूं की बिजाई से पहले ही खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है, इसलिए उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। किसानों ने कहा कि जो डीएपी खाद का बैग 1350 रुपये है, वह उन्हें 1500 रुपये में दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन पर जबरदस्ती दवाई थोपी जा रही है। अधिकारी और व्यापारियाें की मिलीभगत के कारण यह चल रहा है। किसानों ने कहा कि इस समस्या को लेकर वह अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या कोई समाधान नहीं हुआ।
सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पहुंचे और कृषि विभाग के अधिकारियों से बात करवाई। इसके बाद किसान जाम खोलने पर राजी हुए। कृषि उपनिदेशक डॉ. गिरिश नागपाल ने कहा कि जिले में खाद की कोई परेशानी नहीं है। यदि किसी जगह पर परेशानी हुई है तो उसे दूर करवाया जाएगा।