फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers and laborers continue to strike for demands

मांगों के लिए किसान और मजदूरों का धरना जारी

Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers continue to strike for demands
मांगों को लेकर उपमंडल कार्यालय में चल रहे धरने पर नारेबाजी करते किसान व मजदूर। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। उपमंडल कार्यालय में मांगों को लेकर किसान व मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। वीरवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दे रहे लोगों ने रोष प्रकट किया गया। धरने की अध्यक्षता प्रधान सतबीर कसूहन ने की।
विज्ञापन

यहां विभिन्न गांवों से किसान व मजदूरों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दिल्ली बॉर्डर पर ट्रक की चपेट में आने से तीन प्रदर्शनकारी महिलाओं की मौत होने पर दो मिनट का शोक भी रखा गया। गुलाबी सुंडी से खराब हुई कपास की फसल की गिरदावरी करवाने, पीआर धान को मंडी में आते ही खरीदने, डीएपी किसान को जरूरत के हिसाब से देने, बाजरे को एमएसपी पर खरीदने, मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर यह धरना चल रहा है। सतबीर शर्मा कसूहन व बलिंद्र श्योकंद उचाना ने कहा कि जब तक किसान व मजदूर की मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। शुक्रवार को विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा धरने को समर्थन देने आ रहे हैं। कई गांवों में तो गुलाबी सुंडी से कपास की फसल पूरी की पूरी बर्बाद हो चुकी है। किसान को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा सरकार दें, ताकि जो किसान को नुकसान हुआ है उसकी कुछ हद तक भरपाई हो सके। उन्होंने कहा कि महंगाई आज बढ़ रही है, लेकिन मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ाई जा रही। फसल के सीजन में मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई जाएं, ताकि मजदूर अपने परिवार का पालन-पोषण सही तरीके से कर सकें। 11 महीने से अपनी मांगों को लेकर किसान व मजदूर धरना दे रहे हैं। 600 से अधिक किसान मौत का ग्रास इस आंदोलन में बन चुके हैं। एक बार भी केंद्र व प्रदेश के सत्तासीन नेताओं ने उनको लेकर एक शब्द संवेदना के लिए प्रकट नहीं किया है। देश व प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed