फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer organizations will not oppose BJP's tricolor yatra: Barsola

भाजपा की तिरंगा यात्रा का किसान संगठन नहीं करेंगे विरोध : बरसोला

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations will not oppose BJP's tricolor yatra: Barsola
खटकड़ टोल से खेत की मिट्टी, पानी लेकर कांवड़ के रूप में जा रहे युवाओं को रवाना करते किसान नेता। सं? - फोटो : Jind
संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय के अनुसार 1 से 14 अगस्त तक भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा का किसान संगठनों द्वारा विरोध नहीं किया जाएगा। यह बात खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने रविवार को किसानों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि किसानों के आंदोलन से केंद्र व प्रदेश सरकार दबाव में है। इस आंदोलन को तोड़ने के लिए भाजपा के लोग निरंतर षड्यंत्र रच रहे हैं। किसान तिरंगा का सम्मान करता है, इसलिए जो यात्रा तिरंगे के नाम पर भाजपा निकाल रही है, उसका विरोध नहीं करेंगे। इस तिरंगा यात्रा से अलग यदि कोई भाजपा या जजपा का नेता कार्यक्रम करेगा तो किसान संगठन उसका विरोध करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोमवार को बड़ी संख्या में खटकड़ टोल से युवा गांव से खेत की मिट्टी, पानी लेकर दिल्ली सीमा पर पहुंचेंगे। विभिन्न गांवों से खेतों की मिट्टी व पानी लेकर युवा किसानों के धरने पर पहुंच रहे हैं। इन युवाओं का खटकड़ टोल प्लाजा पर स्वागत किया जाता है। रविवार को यहां पर धरने की अध्यक्षता खुजाना खटकड़ ने की। वहीं सांकेतिक भूख हड़ताल पर अमरजीत, रामफल, लक्ष्मण, रामदिया व सत्ता बैठे। इस मौके पर कैप्टन रणधीर, कुलबीर, भूपेंद्र, अनीष, संदीप, सिक्किम सफा खेड़ी, पूनम रेढू, शीला जुलानी और राजबाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed