फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmer leaders talk to abhay chautala about grand alliance

महागठबंधन को लेकर किसान नेताओं ने की अभय सिंह चौटाला से बात

Sun, 01 Sep 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
farmer leaders talk  to abhay chautala about grand alliance
महागठबंधन को लेकर किसान नेता रमेश दलाल ने दिल्ली में इनेलो नेता अभय चौटाला से बात की। यहां जारी बयान में रमेश दलाल ने कहा कि महागठबंधन को लेकर अभय ने फैसला खाप प्रतिनिधियों पर छोड़ दिया है जबकि दुष्यंत चौैटाला इस मामले में 3 सितंबर को अपना निर्णय देंगे। दलाल ने कहा कि इस मामले को लेकर 5 सितंबर को सर्व खाप पंचायत बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ सभी दलों का महागठबंधन करने को लेकर किसान नेता रमेश दलाल पहल कर रहे हैं। रमेश दलाल ने कहा कि उन्होंने रविवार को दिल्ली में ओमप्रकाश चौटाला के निवास स्थान पर अभय सिंह चौटाला के साथ बात की। इस बैठक में दुष्यंत चौटाला को भी आना था लेकिन वह किसी कारण से नहीं आए। दलाल ने कहा कि उनकी दुष्यंत चौटाला से भी बात हुई थी। दुष्यंत ने इस मामले में तीन सितंबर तक का समय मांगा है। इस मौके पर उनके साथ दहिया खाप से प्रधान चौ. सुरेंद्र दहिया, रणसिंह दहिया, कृष्ण पूर्व सरपंच सिसाना, महम चौबीसी से राममेहर शर्मा भराण, चौ. कपूर प्रधान आसौदा नोगामा और पेहोवा से गहल सिंह संधू भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed