{"_id":"6170603c5aab1e44c73e7c8f","slug":"farmer-issu-in-alnabad-by-elaction-jind-news-rtk627610373","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे
Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
सार
ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर जींद में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि कौन सी पार्टी यहां जीतेगी। यह सब मतदाता ही डिसाइड करेंगे। लेकिन हरियाणा की आगामी राजनीति इस उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
जींद में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि किसान, खेती इस चुनाव में प्रभावी मुद्दा है। इस चुनाव के परिणाम हरियाणा की आने वाली राजनीति क्या होगी, उसको तय करेंगे। बीरेंद्र सिंह जींद के राजीव गांधी महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज किसान आंदोलन एक बड़ा मुद्दा है। सरकार को किसानों की खराब हुई फसल का तुरंत मुआवजा देना चाहिए।
ये भी पढ़ें-कुरुक्षेत्र: पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा बोले-ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो का समर्थन करेगा शिअद
मतदाता तय करेंगे, कौन सी पार्टी जीतेगी
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के साथ बातचीत करके किसान आंदोलन का समाधान निकालना चाहिए। ऐलनाबाद उपचुनाव में कौन सी पार्टी जीतेगी, यह मतदाता तय करेंगे, लेकिन इस उपचुनाव का असर पूरे प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा। मौके पर सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, बलबीर सफा खेड़ी, संजीव डूमरखां, कृष्ण श्योकंद, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, राकेश श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे।