{"_id":"68fa4d5ed0d6d41ed10d710d","slug":"farmer-dies-after-being-bitten-by-dogs-in-jind-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फसल की रखवाली के लिए खेत में गया था किसान, कुत्तों ने बोल दिया हमला, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फसल की रखवाली के लिए खेत में गया था किसान, कुत्तों ने बोल दिया हमला, हुई मौत
Thu, 23 Oct 2025 09:14 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:14 PM IST
सार
अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत में गए किसान पर कुत्तों ने हमला बोल दिया जिससे किसान की मौत हो गई। किसान के परिजनों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
सतपाल, मृतक किसान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खांडा गांव में बुधवार रात खेत में धान की रखवाली कर रहे किसान पर कुत्तों ने हमला कर दिया। किसान सतपाल उम्र 52 साल की कुत्तों के नोंचने से मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार सुबह जब आसपास के किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने सतपाल का शव पड़ा देखा। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
खांडा निवासी सतपाल के बेटे रॉबिन ने बताया कि दो एकड़ में धान की फसल तैयार थी। बुधवार रात पिता खाना खाकर खेत में रखवाली करने गए थे। सुबह जब आसपास के किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने कुत्तों को उनके पिता पर झपटते देखा। लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की तो कुत्ते उनके ऊपर भी टूट पड़े और शव को घसीटने लगे। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाया और सतपाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। प्राथमिक जांच में कुत्तों के नोंचने से मौत की पुष्टि हुई है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन