फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer challaned 15 thousand for burning stubble

मलिकपुर गांव में पराली जलाने पर एसडीएम ने किसान को मौके पर जाकर किया 15 हजार का चालान

Sat, 15 Oct 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer challaned 15 thousand for burning stubble
जींद। मलिकपुर गांव के खेतों में पराली जलाने की सूचना मिलने पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान मौके पर पहुंचे और जलाए गए धान के अवशेष का निरीक्षण किया। इसके बाद किसान का पराली जलाने पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के तहत 15 हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने लोगों से कहा कि पराली को नहीं जलाएं। किसान अपनी पराली का निस्तारण खेत में ही करें। पराली का निपटान खेत में ही करने पर सरकार द्वारा किसानों के लिए एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। वहीं दूसरी ओर अगर किसान अपनी पराली बेचता है तो उसके लिए भी प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यदि कोई किसान अपने खेतों में किसान पराली को जलाता है तो उसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन द्वारा उडन दस्ते व सेटेलाइट से भी निगाह रखी जा रही है, ताकि वातावरण में प्रदूषण न फैले। एसडीएम ने कहा कि पराली जलाने से वायु तो प्रदूषण होता है। जिस कारण कई प्रकार के सांस संबंधी रोग होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी खत्म हो जाती है। इसलिए किसान पराली को न जलाएं, बल्कि उसका सदुपयोग करे। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने धान उत्पादक किसानों से आह्वान किया कि वह धान की पराली को जलाने की बजाए चारे के रूप में इस्तेमाल करके व पराली के अवशेष को बेच कर पैसा कमाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, कृषि विभाग से एसडीओ सुशील गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed