{"_id":"5793be294f1c1b711bc4bd5e","slug":"fammer-visit-police-station-for-complain-police-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या से परेशान किसान पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या से परेशान किसान पहुंचे थाने
jind
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
थाने में पहुंचे गांव दरौलीखेड़ा के ग्रामीण।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दरौलीखेड़ा में खेतों में बिजली नहीं मिलने से परेशान किसान शनिवार को उचाना थाने में पहुंचे। जहां पर किसानों ने थाना प्रभारी सूरजभान को बताया कि वह बिजली की समस्या को लेकर निगम के आला अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जाम लगाने पर मजबूर होंगे। किसान मनोज, फुल कुमार, कुलबीर, राजबीर ने कहा कि खेतों में बिजली सप्लाई के दौरान अगर फ्यूज उड़ जाता है तो उसे बिजली कर्मचारी शिकायत करने के बाद लगाने नहीं आते हैं। इस समय बारिश नहीं होने से खेतों में फसल को पानी की सख्त जरूरत है। बिजली कर्मचारियों की मनमानी के चलते वो फसलों को पानी नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि फ्यूज नहीं लगने से बिजली सप्लाई नहीं आ पाती है। बार-बार बिजली निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। किसान मजबूरी में रोड जाम न करें इससे पहले वो थाना प्रभारी को अपनी समस्या से अवगत करवाने पहुंचे ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सकें।
- बिजली निगम के एसडीओ से इसके बारे में बातचीत की गई है। किसान फ्यूज उड़ने की शिकायत करें तो उसे लगवाए जाए ताकि किसानों को रही परेशानी दूर हो।
- सूरजभान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
- बिजली निगम के एसडीओ से इसके बारे में बातचीत की गई है। किसान फ्यूज उड़ने की शिकायत करें तो उसे लगवाए जाए ताकि किसानों को रही परेशानी दूर हो।
- सूरजभान, थाना प्रभारी