फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Family went to wedding ceremony, thieves broke lock of home and stole cash and jewelry

परिवार गया शादी समारोह में, चोरों ने घर का ताला तोड़कर चुराए नकदी और गहने

Fri, 04 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Family went to wedding ceremony, thieves broke lock of home and stole cash and jewelry
परिवार की शादी में गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने पंाच तोले सोने के गहने और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। नरवाना के पतराम नगर कॉलोनी में हुई वारदात के बारे में लोगों को अगले दिन पता चला, जब परिवार लौटकर घर आया। नरवाना शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरवाना शहर थाना में दी गई शिकायत में पंतराम नगर कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि वह एक दिसंबर दोपहर को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान उसने अपने घर को ताला लगाया था। अगले दिन सुबह जब वह लौटकर आया तो घर के बाहर मुख्य द्वार तथा अंदर का ताला टूटा मिला। जब अंदर जाकर सामान की जांच की गई तो अलमारी खुली मिली और उसके अंदर से पांच तोले सोने के गहने और 15 हजार रुपये गायब मिले। एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि घर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed