फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Family rushed to worship at the birth of a son, gold and silver jewelery and 22 thousand rupees stolen from home

बेटे के जन्म पर पूजा करने पाथरी गया परिवार, घर से सोने-चांदी के आभूषण और 22 हजार रुपये चोरी

Thu, 09 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Family rushed to worship at the birth of a son, gold and silver jewelery and 22 thousand rupees stolen from home
भटनागर कॉलोनी के मकान से सोने-चांदी के आभूषण चुराने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चोरी की वारदात के समय परिवार पानीपत जिले के पाथरी गांव में बेटे के जन्म के बाद पूजा करने के लिए गया था।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भटनागर कॉलोनी निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह लघु सचिवालय में चाय की दुकान चलाता है। उसके परिवार में लड़के का जन्म हुआ था। उसके बाद एक जुलाई को उनका परिवार घर को ताला लगाकर पानीपत जिले के गांव पाथरी में पूजा करने के लिए गया था। घर में किसी के नहीं होने के कारण चोरों ने घर में घुसकर सोने की अंगूठी, सोने की तबीजी, सोने का टीका, एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी चुटकी और 22 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की घटना का उस समय पता चला, जब वह पूजा कर लौटे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई भगवत दयाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed