फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   family member demand to police arrest killer

रेलवे स्टेशन पर हुई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने भिवानी रोड पर लगाया जाम

Sat, 12 Oct 2019 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
family member demand to police arrest killer
जाम के दौरान विलाप करती मृतक हरजीत की माता। - फोटो : Jind
25 सितम्बर को सिटी रेलवे स्टेशन पर खेमनगर निवासी हरजीत की हत्या के आरोपियों की 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर हरजीत के परिजनों ने शनिवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे भिवानी रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिनकी वीडियो भी कॉलोनी के लोगों ने बनाई है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। हत्या के अगले दिन 26 सितम्बर को परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर भिवानी रोड पर लगभग डेढ़ घंटा तक जाम लगाया था। जाम के बाद शहर थाना पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तीन आरोपियों सोनू, सतनाम व नीतिन को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें सन्नी, जोबिन और विशाल की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साढ़े छह बजे हरजीत के परिजनों ने जाम के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सैंकड़ों वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जाम लगाने वाले लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हरजीत के परिजन आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने पर अड़े रहे। पुलिस ने लगभग दो घंटे तक परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजनों ने पुलिस को 13 अक्तूबर शाम चार बजे तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का समय देकर जाम खोला और कहा कि अगर निर्धारित समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह 13 अक्तूबर शाम को फिर से जाम लगाएंगे।
विज्ञापन

25 सितम्बर को हुई थी हत्या
पुलिस को दी शिकायत में मृतक हरजीत के चचेरे भाई शिवम ने बताया कि 25 सितम्बर शाम को उसके भाई हरजीत के पास भूपेंद्र नगर निवासी सतनाम ने फोन कर रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। जब वह अपने जीजा अमीर, भाई अंकित के साथ रेलवे स्टेशन पर गया तो वहां पर जाते ही अजमेर बस्ती निवासी दो सगे भाइयों सोनू व विशाल, जोबिन, नीतिन व एक अन्य ने हरजीत व उन दोनों पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें वह बीच बचाव कर भाग निकले और हरजीत को एक साथ ज्यादा चोट लगने के कारण वह घायल हो गया। हमलावरों के जाने के बाद वह हरजीत को सामान्य अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचने पर हरजीत को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के कॉलोनी में ही घूमने की दी थी शिकायत
इस मामले में जिन तीन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनकी मृतक हरजीत के परिजनों ने पुलिस को कॉलोनी में घूमने की सूचना दी थी। इस पर उन्होंने आरोप लगाया की पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही उनको गिरफ्तार किया। परिजनों ने दावा किया कि हत्यारो की कालोनी में घूमते हुए वीडियो भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक टकराने को लेकर हुआ था विवाद
हरजीत के भाई अंकित ने बताया कि मामूली बाइक टकराना उसके भाई की हत्या का कारण बना था। अंकित अपनी बहन व उसकी बेटी को पालिका बाजार बाबा वाले अस्पताल से दवाई दिलवाकर ला रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक विशाल की बाइक से टकरा गई। इसमें दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अंकित व हरजीत ने विशाल के पास माफी मांगने के लिए गए तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद मामला शांत हो गया था। इसके दो दिन बाद फिर सतनाम ने उनके मामले को बिल्कुल निपटाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बुलाया और कहा कि आप दोनों के बीच विवाद को खत्म करवाए। आप विशाल से माफी मांगना। इस पर वह अपने चचेरे भाई अंकित व जीजा अमीर को लेकर विवाद को निपटाने के लिए गया। वहां पर जाते ही छह युवकों ने उस पर हमला कर हत्या कर दी।

हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें फिलहाल फरार चल रहे सन्नी, जोबिन व विशाल को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
- दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।

भिवानी रोड पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाए हुए परिजन।

भिवानी रोड पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाए हुए परिजन।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed