फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eye treatment for last one and a quarter year

Jind News: सवा साल से आंखों के इलाज को लगी नजर

Wed, 31 Jul 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 31 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Eye treatment for last one and a quarter year
30जेएनडी34 : नागरिक अस्पताल का फाइल फोटो। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में पिछले सवा साल से आंखों के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। एक साल तक तो यहां आंखों का ऑपरेशन थिएटर ही बंद था। अब ऑपरेशन थिएटर को ठीक करवाया गया है तो चिकित्सक नहीं है। जिले के लोगों को आंखों के ऑपरेशन करवाने के लिए या तो निजी अस्पतालों में जेब ढीली करनी पड़ रही है या फिर रोहतक, भिवानी, हिसार समेत दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। इससे लोगों का धन और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल जून महीने में नागरिक अस्पताल में कुछ लोगों की आंखों के ऑपरेशन हुए थे। ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखाें में संक्रमण फैल गया था। इस संक्रमण के बाद कुछ दिनों के लिए ऑपरेशन थिएटर को बंद कर दिया गया और जांच का सिलसिला चला। काफी दिन तक इसी कारण ऑपरेशन थिएटर बंद रहा और आज तक यह पता नहीं चला कि मरीजों की आंखों में संक्रमण कैसे फैल गया था। उसके बाद आंखों के ऑपरेशन में कुछ मरम्मत समेत अन्य कार्य करवाना था। लगभग सवा साल में अब यह आंखों का ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह से ठीक करवाया गया है। अब आंखों के ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं हैं। एक साल पहले यहां दो नेत्र रोग विशेषज्ञ थीं। अब दोनों की शादी हो गई है। पहले एक ने अपना तबादला जींद से दूसरी जगह करवा लिया। अब दूसरी नेत्र रोग विशेषज्ञ की शादी भी हो गई। अब वह भी यहां से तबादला करवाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल लोगों की आंखों की जांच नेत्र सहायकों द्वारा ही की जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल यहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं है। एक नेत्र रोग विशेषज्ञ थीं, जिनकी शादी हो गई हैं, इसलिए वह छुट्टियों पर चल रही हैं। स्वास्थ्य निदेशालय से नेत्र रोग विशेषज्ञ की मांग भेजी हुई है। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

30जेएनडी34 : नागरिक अस्पताल का फाइल फोटो। संवाद

30जेएनडी34 : नागरिक अस्पताल का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed