फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Exposure to corona positive can be infected for more than 15 minutes

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में 15 मिनट से ज्यादा रहने वाला हो सकता है संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Exposure to corona positive can be infected for more than 15 minutes
जींद नागरिक अस्पताल। - फोटो : Jind
किसी भी पॉजिटिव के एकदम संपर्क में आने से दूसरा व्यक्ति संक्रमित नहीं होता। यदि वह पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में 15 मिनट तक रहता है तो उसके संक्रमित होने की ज्यादा संभावना रहती है। स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार पॉजिटिव के संपर्क में जो लोग 15 मिनट से कम समय तक रहे हैं उनके सैंपल नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव आता है तो स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू करता है। कई बार पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की लिस्ट लंबी होती है। इन सभी के सैंपल स्वास्थ्य विभाग करवाता है, लेकिन इन लोगों के पॉजिटिव आने की उम्मीद बहुत कम होती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने अब नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि यदि कोई पॉजिटिव के संपर्क में आता है और वह 15 मिनट या उससे अधिक समय तक पॉजिटिव के संपर्क में रहता है तो उस व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाया जाना चाहिए। ऐसे लोगों के पॉजिटिव आने की संभावना अधिक होती है। यदि कोई व्यक्ति 15 मिनट से कम समय तक पॉजिटिव के संपर्क में रहता है तो उन लोगों के पॉजिटिव होने की संभावना बहुत ही कम होती है। इसलिए सैंपल केवल उन्हीं लोगों के लिए जाएंगे, जो 15 मिनट या इससे अधिक समय तक पॉजिटिव के संपर्क में रहे हों।
विज्ञापन

15 मिनट या इससे अधिक समय तक पॉजिटिव के संपर्क में रहने से संक्रमण का खतरा अधिक होता है। एकदम संपर्क में आने से कोरोना का संक्रमण नहीं फैलता है। संक्रमण को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक जाने में कम से कम 15 मिनट का समय लगता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने 15 मिनट या अधिक पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों के ही सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। 15 मिनट से कम समय तक संपर्क में रहने वालों को घर पर क्वारंटीन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गोपाल गोयल, एमएस नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed