{"_id":"63a346d2bbbce031fd0fb8ac","slug":"expiry-date-medicines-were-distributed-to-the-people-in-the-health-camp-jind-news-rtk6670845175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वास्थ्य शिविर में बांट दी लोगों को एक्सपायरी डेट की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वास्थ्य शिविर में बांट दी लोगों को एक्सपायरी डेट की दवाएं
विज्ञापन
निजी अस्पताल द्वारा दी गई एक्सपायरी डेट की दवाइयां। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। एक निजी अस्पताल द्वारा समाजसेवा के नाम पर शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। इस अस्पताल संचालक द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में आए मरीजों को एक्सपायरी डेट की दवाइयां बांटने का भी आरोप लगा है। इस संबंध में गांव अंटा निवासी युवक अमित कुमार ने सफीदों सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शहर थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिली है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई करने को कहा है।
पानीपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। गांव अंटा निवासी अमित कुमार अपनी मां और बेटे के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर में पहुंचा। आरोप है कि जब वह जांच करवाकर घर पहुंचा और दवाइयों की एक्सपायरी डेट देखी तो उस पर काले रंग के स्कैच निशान बनाए गए थे। उसने उस काले रंग को साफ किया तो दवाई की डेट सामने आई जो एक्सपायर हो चुकी थी। उसने इस बारे अस्पताल संचालक से बात की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वह सीधा नागरिक अस्पताल में पहुंचा और वहां पर मिले स्वास्थ्य अधिकारी से बात करके एक्सपायरी डेट की दवाइयां दिखाई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसको लिखित में शिकायत देने के लिए कहा। जब वह नागरिक अस्पताल से बाहर आया तो कुछ लोगों ने उसे घेरकर दवाइयां छीन लीं और धमकी दी। अमित कुमार शहर थाना पहुंचा और शिकायत दी। यह मामला नागरिक अस्पताल सफीदों के सीसीटीवी में कैद है। अमित कुमार ने अस्पताल संचालक व स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बॉक्स
अंटा निवासी अमित कुमार की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी तथा नागरिक अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।
-सुरेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
बॉक्स
फिलहाल ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं मिली है। यदि निजी अस्पताल संचालक ने एक्सपायरी डेट की दवाइयां दी हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्ज।