फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seva Bharti will organize Shri Ram Katha, youth will get computer training

Jind News: सेवा भारती कराएगी श्रीराम कथा, युवाओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

Mon, 07 Sep 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seva Bharti will organize Shri Ram Katha, youth will get computer training
07जेएनडी01: नवरात्रों में संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए संस्थ
जींद। सेवा भारती नगर समिति जींद की बैठक में नवरात्र के अवसर पर शहर में पहली बार संगीतमय श्रीराम कथा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कंप्यूटर सेंटर भी शुरू किया जाएगा। कथा का आयोजन 11 से 19 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसमें अयोध्या धाम से कथा व्यास श्री मधुरेश दास और उनके साधक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार कथा के दौरान प्रतिदिन कथा वाचक के साथ श्रद्धालु भी श्रीरामायण का सामूहिक उच्चारण करेंगे। इसके लिए संस्था की ओर से श्रद्धालुओं को श्रीरामायण उपलब्ध करवाई जाएगी। नगर समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि श्रीराम कथा के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक सेवा की गतिविधियों को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन

सेवा भारती नगर समिति जींद शहर में कंप्यूटर शिक्षा केंद्र शुरू करने की तैयारी कर रही है। जिला अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा केंद्र में लड़कियों और लड़कों को नाममात्र की फीस पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बेसिक कंप्यूटर शिक्षा के साथ अकाउंट्स से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर संबंधी कार्यों में दक्ष बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है ताकि वे स्वयं का रोजगार शुरू करने के साथ शहर की दुकानों, फैक्ट्रियों और कंपनियों में भी काम कर सकें।

संस्था के पीआरओ अशोक खरब और सचिव बलजिंदर सिंगला ने बताया कि संगीतमय श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव विनीत, संघ प्रचार प्रमुख जितेंद्र, जिला सचिव सुभाष, नगर समिति से आरके मोर, सीपी मलिक, सुरेश गर्ग एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed