फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JCI Safidon The Great to celebrate seven-day JCI week

Jind News: जेसीआई सफीदों द ग्रेट मनाएगा सात दिवसीय जेसीआई सप्ताह

Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
JCI Safidon The Great to celebrate seven-day JCI week
सफीदों। जेसीआई सफीदों द ग्रेट की ओर से नौ से 15 सितंबर तक सात दिवसीय जेसीआई सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, मानवीय सेवा, व्यावसायिक विकास, सदस्यता विस्तार, पारिवारिक एकता और समाज के गुमनाम नायकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष जेसी डॉ. पूनम सिंगला मित्तल ने बताया कि नौ सितंबर को सतत जीवनशैली दिवस के तहत स्टील की बोतलों का वितरण कर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 10 सितंबर को युवा प्रशिक्षण दिवस पर उद्यमिता, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

11 सितंबर को मानव कर्तव्य एवं डिजिटल आउटरीच दिवस के तहत जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी और डिजिटल माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। 12 सितंबर को व्यवसाय विस्तार दिवस पर कारोबार मीटिंग, नेटवर्किंग और व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर को सदस्यता प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन दिवस पर नए और संभावित सदस्यों को जेसीआई की कार्यप्रणाली और नेतृत्व के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। 14 सितंबर को पारिवारिक बंधन दिवस के तहत गेट-टुगेदर होगा। 15 सितंबर को ग्रैंड सल्यूट दिवस के साथ जेसीआई वीक का समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर नर्सों, सफाई कर्मचारियों और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले साइलेंट स्टार्स को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. पूनम सिंगला ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नेतृत्व से सेवा और सेवा से सकारात्मक बदलाव की भावना को मजबूत करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed