फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ex-servicemen go on hunger strike to protest against One Rank One Pension Part-II anomalies

Jind News: वन रैंक, वन पेंशन पार्ट-दो की विसंगतियों के विरोध में पूर्व सैनिकों ने की भूख हड़ताल

Sun, 02 Jul 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen go on hunger strike to protest against One Rank One Pension Part-II anomalies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। यहां लघु सचिवालय के बाहर रविवार को फेडरेशन ऑफ वेटरन्स एसोसिएशन ने वन रैंक, वन पेंशन पार्ट-दो की विसंगतियों के विरोध में भूख हड़ताल करते हुए धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही है। आज पूरे देश में भूख हड़ताल की गई। यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
एसोसिएशन के जिला प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि पार्ट-दाे में अनेक विसंगतियां हैं। उनकी मांग है कि मिलिट्री सर्विस पे 5200 से बढ़ाकर 15500 रुपये जवान और जेसीओ को दिया जाए। जवान की विरांगना की पेंशन अफसर की दिवंगत पत्नी के बराबर की जाए। जवान की डिसेबिलिटी पेंशन कमीशन अफसर के बराबर की जाए। वन रैंक, वन पेंशन बहुत से जवानों के कुछ समय सेना से वापस आने पर नहीं मिलती, सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए। जवानाें की पेंशन बढ़ोतरी बहुत कम हुई है, जोकि अफसरों के बराबर होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, फूल कुमार, अनिल पूनिया, राजेंद्र सिंह ढांडा, जिले सिंह, रामनिवास, रामेश्वर सिंह, रोहताश, धर्मवीर ईगराह, बलबीर पडाना, राय सिंह, पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह लाठर, राजबीर बीबीपुर, जोगेंद्र सिंह खटकड़, अजमेर भी मौजूद रहे। सभी ने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सभी पूर्व सैनिक रैली का आयोजन करेंगे और आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed