फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Everyone is troubled by the anti-people policies of the government: Baljit

सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी त्रस्त : बलजीत

Sat, 29 Jul 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Everyone is troubled by the anti-people policies of the government: Baljit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बलजीत रेढू ने शनिवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर और बोहतवाला गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं।

ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश में मजबूत हो रही है। इसके लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी। हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस को नई मजबूती देने में लगे हैं। कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों से सभी वर्गों के लोग तंग आ चुके हैं। प्रदेश में बाढ़ आई हुई है और सरकार समय रहते बाढ़ रोकने के इंतजाम नहीं कर पाई। अब बाढ़ प्रभावित किसानों और मजदूरों तथा अन्य वर्गों को सरकार समय पर राहत देने में भी नाकाम साबित हुई है। कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो लिपिक वर्ग 35400 के वेतनमान के लिए लगातार हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सभी वर्गों के लोग वर्तमान सरकार से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि चिराग योजना के तहत स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे गरीब और मध्य वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर खराब असर पड़ रहा है। इस मौके पर विनोद, जयवीर, करण सिंह, दलशेर, प्रवीण, अनिल, सत्यवान, सत्यवीर, खेल सिंह, रणधीर, जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed