फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Everyone did something for the progress of the state: Birendra Singh

प्रदेश की प्रगति में सभी ने कुछ न कुछ किया : बीरेंद्र सिंह

Tue, 06 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Everyone did something for the progress of the state: Birendra Singh
05जेएनडी29-लोगों से रूबरू होते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा की हरियाणा प्रदेश का गठन करीब 57 साल पहले हुआ था। हरियाणा का जो आज क्षेत्र है और इसमें बसने वाले जो लोग हैं उनकी कोई पहचान नहीं थी। सब कुछ पंजाब तक ही सीमित था। हरियाणा राज्य बनने के बाद प्रदेश प्रगतिशील राज्यों में गिना जाता था। जिस-जिस की भी सरकार रही सबने प्रदेश की प्रगति के लिए बहुत कुछ किया। आज देश के जो विकसित राज्य हैं उनमें हमारी गिनती होती है। उसमें योगदान काफी हद तक नई सरकार का भी है। वह पुलिस थाना के सामने स्व. कुलदीप डूमरखा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं उत्तराखंड में भाजपा के नए चेहरे को सीएम बनने पर पूछे सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की अपनी एक कार्यशैली है कि वो कितने दिन, कितने सीएम रखेगी। कितने साल रखेगी। अब देखा जाए तो मध्यप्रदेश में 18 साल लगातार सीएम रहे शिवराज चौहान की जगह नए चेहरे को सीएम बनाया। नई पीढ़ी के लोगों को सीएम बनाने का जो वह खुद समझते हैं कि हर पार्टी की अपनी एक अलग पहचान होती है। वे किसी व्यक्ति विशेष से ज्यादा पार्टी के कैडर को या पार्टी के कार्यकर्ता उसको स्थान देती है। कांग्रेस में ऐसा नहीं है। कांग्रेस में व्यक्ति विशेष की भी पहचान है।
विज्ञापन


कांग्रेस की निकाली जा रही जनसंदेश यात्रा पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के समय इस तरह की यात्रा सब निकालते हैं। आज आम आदमी पार्टी भी यही कह रही है की बदलाव होगा, कांग्रेस भी कह रही है और भी कोई पार्टी मैदान में उतरेगी वो भी कहेगी। भाजपा भी कहेगी तीसरी बार आएंगे। वो ये थोड़े ही कहेंगे हम तो बस दो बार आ गए बहुत है। ये अपने-अपने तरीके हैं। अपनी-अपनी पार्टी को लोगों के सामने मजबूती से पेश करना है। इस अवसर पर जगदीप डूमरखा, हरदीप डूमरखा, हरेंद्र सिंह, कुलदीप काकड़ोद, एडवोकेट देवेंद्र श्योकंद, राममेहर दनोदा, जयभगवान करसिंधू, मुन्ना श्योकंद मौजूद रहे।

05जेएनडी29-लोगों से रूबरू होते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद

05जेएनडी29-लोगों से रूबरू होते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed