{"_id":"68f28951921ad876240ca2e7","slug":"every-corner-will-be-illuminated-on-diwali-control-room-will-be-active-for-uninterrupted-power-supply-jind-news-c-199-1-sroh1006-142616-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिवाली पर हर कोना होगा रोशन, निर्बाध बिजली के लिए कंट्रोल रूम रहेगा एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिवाली पर हर कोना होगा रोशन, निर्बाध बिजली के लिए कंट्रोल रूम रहेगा एक्टिव
विज्ञापन
17जेएनडी03-शहर के हुडा में लटके तारों को दुरूस्त करे बिजली कर्मचारी। संवाद
जींद। रोशनी के त्योहार दिवाली पर बिजली निगम ने भी कमर कस ली है। दिवाली पर पूरा शहर जगमग नजर आएगा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने पत्र जारी जिले में पूरे दिन निर्बाध बिजली देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए निगम ने तैयारियां पूरा कर ली हैं।
किसी वजह से कोई फाल्ट होता है तो उसे तुरंत प्रभाव से ठीक कर लिया जाएगा। बिजली निगम जिला के तहत आने वाले सभी 305 गांवों में बिजली की निर्बाध सप्लाई के लिए पूरी तैयारी में हैं।
एक फीडर के तहत पांच से छह गांव आते हैं। हालांकि ज्यादातर गांवों को जगमग कर दिया गया है। अब इन सभी गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। 24 घंटे बिजली की सुचारू आपूर्ति, रेवेन्यू रिकवरी, उपभोक्ता संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
फीडरों और ट्रांसफार्मरों की होगी निगरानी
दिवाली से पहले फीडरों, ट्रांसफार्मरों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों का निवारक रखरखाव पूरा हो जाए। किसी भी खराबी आने और उसका तुरंत समाधान करने के लिए विशेष रूप से शाम व रात के समय पर्याप्त तकनीकी कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। ओवरलोड फीडर और खराबी की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करें व उनकी बारीकी से निगरानी करें।
कंट्रोल रूम बनेगा, नंबर रहेंगे एक्टिव
निगम सर्कल में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस दौरान जितने भी शिकायत नंबर हैं उनको एक्टिव रखा जाएगा ताकि कोई भी शिकायत आने पर उनकी समस्या सुनकर तुरंत समाधान करवाया जा सके। इसको लेकर कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा तुरंत मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक औजारों तथा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
बिजली कर्मचारी रहेंगे तैनात
शहरों और गांवों में बिजली सप्लाई सुचारू बनाने के लिए विशेष कर दिवाली पर तीन दिन पहले ही कर्मचारियों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है। यह सब इसलिए किया है कि फाल्ट होने पर तुरंत प्रभाव से उसे ठीक किया जा सके। उपभोक्ताओं को त्योहार के मौके पर बिजली को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
वर्जन
दिवाली पर गांव और शहरों में निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाएगी। इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। कर्मचारियों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है ताकि तुंरत प्रभाव से ठीक किया जा सके।-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद