फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every citizen of the country should adopt indigenous products: Kuldeep Poonia

देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाए : कुलदीप पूनिया

Sun, 14 Sep 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 14 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Every citizen of the country should adopt indigenous products: Kuldeep Poonia
13जेएनडी29-स्वदेशी जागरण मंच जींद द्वारा स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ संकल्प यात्रा में भाग लेते हुए
जींद। स्वदेशी जागरण मंच जींद की ओर से स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ संकल्प यात्रा शुभारंभ गोपाल विद्या मंदिर से शुरू हुआ। यात्रा मैन बाजार से होते शिव चौक पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रुद्राक्ष मिड्ढा ने शिरकत की। प्रांत संगठन मंत्री कुलदीप पूनिया ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह सरकार से चीनी उत्पादों के आयात पर अंकुश लगाने और अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते करते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने का भी आह्वान करते हैं ताकि भारत फिर से विश्व गुरु बन सके। उन्होंने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन केवल ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त करने का आंदोलन नहीं था बल्कि आर्थिक सम्मान, सांस्कृतिक पहचान और सभ्यतागत संप्रभुता का दावा भी था।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच देश के प्रत्येक नागरिक से स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान करता है जिसका एकमात्र उद्देश्य भारत को फिर से महान बनाना है। विभाग सह संयोजक डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच आमजन में जागरूकता पैदा कर रहा है जिससे राष्ट्र स्वदेशी निर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत युवा प्रमुख अजय राणा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र पिंडारा ने बताया कि स्वदेशी यात्रा हरियाणा के प्रत्येक जिले में घूम कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सामान नहीं खरीद कर लोकल बाजार में उपस्थित व्यापारियों को बचाने के लिए नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के लिए जागरूक करेगी। इस अवसर पर अनिल, डॉ. नरेश, जसवीर, अमृता, गीता कंडेला, ललीता, कौशल्या, रोहन सैनी, वीर सिंह, प्रतीक शर्मा व मयंक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed