फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Event management government in the state: Hooda

प्रदेश में इवेंट मैनेजमेंट सरकार : हुड्डा

Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Event management government in the state: Hooda
15जेएनडी35 : डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
जींद। घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को शहर के पुराने टाउन हॉल से की।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टाउन हॉल से झांझ गेट पर एक किलोमीटर का रास्ता पैदल नाप दिया। इस दौरान वह मुख्य बाजार के दोनों तरफ दुकानदारों से मिले। यात्रा के दौरान दुकानदारों ने फूलाें की वर्षा की। शहर के स्थानीय नेता जो टिकट के दावेदार हैं, उनको भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने साथ रखा तथा लोगों को संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहर के मुख्य लोग भी उनके साथ हैं। इस दौरान भाजपा के कट्टर समर्थक माने जाने वाले वयोवृद्ध नेता संतलाल चुघ के प्रतिष्ठान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब पहुंचे तो उन्होंने उनका स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान की उन्होंने जींद से सांकेतिक शुरुआत की है। इसके बाद अब पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के हर घर में जाकर दस्तक देंगे। लोगों को कांग्रेस के 10 साल के उस शासन की याद दिलाएंगे, जब हरियाणा रोजगार, प्रति व्यक्ति आय, निवेश और कानून व्यवस्था के मामले में देश का नंबर वन राज्य होता था। इसके साथ ही लोगों को वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाते हुए बताएंगे कि आज हरियाणा गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी में देश का नंबर वन राज्य है। यह सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। धरातल पर सरकार ने प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण का कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी इस सरकार की हर मोर्चे पर सफलता की पोल जनता के बीच जाकर खोलेगी।
विज्ञापन

सबसे पहले वह घंटाघर के पास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी जिंदल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भूपेंद्र हुड्डा अपने साथियों के साथ लगभग पालिका बाजार, सर्राफा बाजार, तांगा चौक, मेन बाजार, पंजाबी बाजार से होते हुए शहर का दिल कहे जाने वाले झांझ गेट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान एक छोटे बच्चों ने जब भूपेंद्र हुड्डा को माला पहनाई तो पूर्व सीएम ने वह माला वापस उसे बच्चे को पहनकर सभी का दिल जीत लिया। उनके साथ विधायक सुभाष गांगोली, जगबीर मलिक, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, आनंद सिंह डांगी, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, कांग्रेस नेता सुरेश गोयत, बलजीत रेढू, धर्मेंद्र ढुल, कंप्यूटर, करतार सैनी, पवन गर्ग, ऋषिपाल हैबतपुर, राजू लखीना, जगबीर ढिगाना, दिलबाग संडील, विरेंद्र घोघडियां, पवन दूहन, बलराम कटवाल, राममेहर मलिक, रोहित दलाल, संजय बीबीपुर, मोहित लाठर, सुमन बेदी कलौदा, सारंग शमशेर ढाठरथ, सिब्बू जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
खोई सीट प्राप्त करने का प्रयास, दी मजबूत दस्तक
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी खोई जींद की सीट को दोबारा प्राप्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसलिए उन्होंने शहर के लोगों के बीच से अपना अभियान शुरू किया है। 2005 में यहां से कांग्रेस के आखिरी विधायक मांगेराम गुप्ता थे। इसके बाद यहां से दो बार इनेलो से स्व. हरिचंद मिड्ढा विधायक रहे। उसके बाद उनके बेटे डॉ. कृष्ण मिड्ढा भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में विधायक बने। 2019 में आम चुनाव में फिर से डॉ. कृष्ण मिड्ढा यहां से विधायक हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत वोट शहरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed