फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even before Birendra Singh joined Congress, pro-BJP officials resigned.

Jind News: बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही समर्थक भाजपा पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

Mon, 08 Apr 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Even before Birendra Singh joined Congress, pro-BJP officials resigned.
08जेएनडी36: राकेश उचाना खुर्द। संवाद
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह 9 अप्रैल को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले उनके समर्थक भाजपा को अलविदा कहने लगे हैं। भाजपा उचाना मंडलध्यक्ष राकेश श्योकंद उचाना खुर्द ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर को भेज दिया है।
विज्ञापन

राकेश श्योकंद ने बताया कि पूरी कार्यकारिणी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह जाएंगे वह उनके साथ जाएंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हरेंद्र सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए भाजपा को अलविदा कहा। मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग ने भी भाजपा को अलविदा कहा।
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह समर्थकों ने कहा कि जो फैसला पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लिया है वह सही है। इस फैसले के साथ उनके सारे समर्थक हैं। 9 अप्रैल को कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में बीरेंद्र सिंह अपने हजारों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थामेंगे। उचाना से भाजपा की पूर्व विधायक रही प्रेमलता सिंह भी इस दौरान कांग्रेस में शामिल होंंगी। बीरेंद्र सिंह के अनुभव का कांग्रेस को फायदा होगा।

08जेएनडी36: राकेश उचाना खुर्द। संवाद

08जेएनडी36: राकेश उचाना खुर्द। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed