फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Even after two and a half months, the problem of drinking water shortage has not been resolved in Dahola village

Jind News: ढाई माह बाद भी डाहोला गांव में नहीं हुआ पेयजल किल्लत का समाधान

Tue, 04 Mar 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Even after two and a half months, the problem of drinking water shortage has not been resolved in Dahola village
03जेएनडी04: लघु सचिवालय में पेयजल किल्लत के समाधान की मांग को लेकर एडीसी से मिलने जाते डाहोला क - फोटो : bhadarwah
जींद। डाहोला गांव में पिछले लगभग छह माह से पेयजल की किल्लत के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इसके समाधान के लिए लगभग ढाई माह पहले सैकड़ों ग्रामीण जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से मिलने पहुंचे थे। उस समय जल्द ही ट्यूबवेल लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को भेज दिया था। इसके बावजूद अब फिर गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

डाहोला गांव में एक्सईएन ने उस समय ट्यूबवेल लगवाया था, ताकि गांव में पेयजल की किल्लत को दूर किया जा सके। इसके बावजूद ट्यूबवेल को लगाकर चालू भी किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्यूबवेल में मोटर कम क्षमता की डाले जाने के कारण जल रही है। इसके कारण उनको पानी नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि मोटर 25 एचपी की डाली गई थी। वह जल गई। इसके कारण अब फिर उनको पेयजल की किल्लत बनी है। उनकी मांग है कि गांव के खेतों में ट्यूबवेल पर 50 एचपी की मोटर चल रही हैं। इतनी ही क्षमता की मोटर गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ट्यूबवेल में डाली जाए। गांव के लगभग 500 घरों के 3000 लोगों को पेयजल की लिए किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जेई को भी कई बार ज्यादा क्षमता की मोटर डलवाने का आग्रह किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


500 घरों के लिए पहुंचता है एक या दो पानी का टैंकर
ग्रामीणों ने बताया कि उनके 500 मकानों में पानी नहीं मिल रहा। इसके लिए विभाग एक या कभी दो टैंकर पानी के भेजता है, जोकि जरूरत के अनुसार बेहद कम है। यह भी प्रतिदिन नहीं भेजा जा रहा है। कभी सप्ताह में दो तो कभी तीन बार भेजा जाता है। इसके कारण लोगों को पीने का पूरा पानी उपलब्ध नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों ने संभाला
समाधान शिविर में जहां पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। वहां पर एक साथ 100 से ज्यादा महिला व पुरुषों के जाने से अव्यवस्था हुई और महिलाओं ने पेयजल उपलब्ध कराने के लिए डीसी से मिलने की जिद की, जबकि गांव के कुछ पुरुष व महिला पहले ही डीसी से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बाहर खड़ी महिलाओं ने डीसी के पास जाने की जिद की तो पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के रोष को देखते हुए संभाला।

03जेएनडी04: लघु सचिवालय में पेयजल किल्लत के समाधान की मांग को लेकर एडीसी से मिलने जाते डाहोला क

03जेएनडी04: लघु सचिवालय में पेयजल किल्लत के समाधान की मांग को लेकर एडीसी से मिलने जाते डाहोला क- फोटो : bhadarwah

03जेएनडी04: लघु सचिवालय में पेयजल किल्लत के समाधान की मांग को लेकर एडीसी से मिलने जाते डाहोला क

03जेएनडी04: लघु सचिवालय में पेयजल किल्लत के समाधान की मांग को लेकर एडीसी से मिलने जाते डाहोला क- फोटो : bhadarwah

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed