फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Entry of tractor-trolleys closed in Julana grain market, farmers returned

जुलाना की अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली की इंट्री रही बंद

Sat, 12 Nov 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Entry of tractor-trolleys closed in Julana grain market, farmers returned
जुलाना की नई अनाज मंडी में बंद गेट। - फोटो : Jind
जुलाना। स्थानीय नई अनाज मंडी में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों का प्रवेश बंद कर देने से किसान गेट के बाहर धान की भरी हुई ट्रालियां लेकर खड़े रहे। बाद में उन्हें लौटना पड़ा। किसानों ने कहा कि सप्ताह में दो दिन मंडी बंद होने से उन्हें नुकसान हो रहा है। किसानों ने कहा कि कंबाइन से कटवाई हुआ धान एक दिन ट्राली में रखने से खराब हो जाता है, इसका रंग पलट जाता है जिसके कारण उनकी फसल कम भाव पर बिकती है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने फैसला लिया है कि मंडी में जाम की स्थिति को देखते हुए शनिवार और रविवार को धान की फसल की खरीद नही की जाएगी। इस फैसले से किसानों को परेशानी हो रही है। नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन ने नियम बना रखा है कि हर बुधवार को मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली की इंट्री बंद रहेगी और धान की फसल की खरीद नहीं की जाएगी। सिर्फ बोरियों का उठान होगा। यह नियम मंडी में व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बनाया गया है। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की इंट्री सायं चार बजे के बाद बंद कर दी जाती है। इसके बाद धान के उठान के लिए ट्रकों का प्रवेश शुरू हो जाता है। इस बार आवक ज्यादा होने व उठान नहीं होने कारण मंडी एसोसिएशन ने फैसला लिया कि रविवार को भी मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की इंट्री बंद रहेगी और केवल उठान होगा। शनिवार को दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचे तो उनकी इंट्री मंडी में नहीं होने दी गई। किसान गेट के बाहर खड़े रहे और बाद में इधर-उधर अपनी फसल को लेकर गए। किसानों ने कहा कि मंडी सप्ताह में दो दिन बंद रहने से उनको नुकसान हो रहा है। लेबर नहीं मिलने के कारण उन्होंने उनकी फसल को शनिवार की कंबाइन से कटवा लिया था। जब वह मंडी में फसल लेकर आए तो मंडी बंद मिली। सोमवार तक फसल का खराब हो जाएगी। जिसके कारण उसके भाव कम लगेंगे। किसानों ने ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की है जिससे उनकी फसल भी खराब नहीं हो और मंडी की व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

बाक्स
मार्केट कमेटी को भी हो रहा है नुकसान
एक सप्ताह में दो दिन मंडी बंद रहने से जुलाना मार्केट कमेटी को मार्केट फीस का लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसान मंडी बंद होने की स्थिति में अपनी फसल कहीं बाहर ले जाते हैं या मंडी के बाहर किसी को बेच देते हैं। जुलाना की अनाज मंडी में औसतन आवक अब 40 हजार क्विंटल के करीब है। ऐसे में दो दिन मंडी बंद होने से कमेटी को फीस का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मंडी में जाम की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया है कि मंडी दो दिन के लिए बंद रहेगी। मंडी में केवल उठान का काम किया जाएगा। किसानों को भी कहा गया है कि वो सोमवार से ही मंडी में धान की फसल लेकर आएं। -कैलाश सिंगला, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed