फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Entry of only two wheelers in the main market, blockades

मुख्य बाजार में सिर्फ दोपहिया वाहनों की एंट्री, नाके लगाए

Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Entry of only two wheelers in the main market, blockades
शहर पुलिस द्वारा अपोलो चौक पर लगाया गया नाका। - फोटो : Jind
नरवाना। त्योहारी सीजन को लेकर बाजार सजने लगा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मुख्य बाजार में जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए पुलिस ने मुख्य बाजार के दोनों तरफ नाके लगा दिए हैं। एक नाका अपोलो चौक और दूसरा नाका खादी चौक के पास लगाया गया है।
विज्ञापन

नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कहा कि अधिकारियों के आदेश हैं कि मुख्य बाजार में लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए रूट डायवर्ट किया जाए। इसके बाद पुलिस द्वारा अपोलो चौक से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। अब बाजार के बीच जाने वाले वाहन पुराना कोर्ट रोड, कृष्णा गली से होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएंगे। स्टेशन से आने के लिए भी यहीं रूट होगा। सिर्फ दुपहिया वाहनों को ही बाजार में एंट्री दी जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन त्योहारी सीजन की आड़ में अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त हो गया है। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों से बाहर सामने की स्टालें लगाए हुई थी, उन्हें हटवाया जा रहा है। इसके चलते शहर के दुकानदारों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष भी है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में प्रशासन की इस प्रकार की कार्रवाई निंदनीय है।
विज्ञापन

अतिक्रमण की आड़ में दुकानदारों को परेशान नहीं करे प्रशासन
नगर परिषद के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि कोरोना महामारी ने आम जनमानस का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। अब थोड़ी-बहुत राहत मिली है तो दिवाली पर रेहड़ी-फड़ी वाले व छोटे दुकानदार सामान सजा रहे हैं। इसी बीच नगर परिषद प्रशासन अतिक्रमण की आड़ में दुकानदारों के सामान को जब्त करने में लगा है। उन्होंने मांग की कि अगर प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाना है तो दिवाली के बाद यह अभियान चला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नरवाना कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और लोगों को जाम से बचाने के लिए पुलिस द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। इससे बाजार में आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। दीपावाली हम सब के लिए पवित्र व खुशियों का त्योहार है। प्रशासन द्वारा जो भी व्यवस्था की जाती है। शहरवासी व बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का उसमें साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed