{"_id":"693dc044975209ee8b0cf62d","slug":"enraged-by-the-failure-to-arrest-those-responsible-for-the-young-mans-kidnapping-his-family-members-surrounded-the-police-station-jind-news-c-199-1-sroh1006-145364-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक के अपहरण करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक के अपहरण करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव
विज्ञापन
13जेएनडी34-सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में थाना प्रभारी से बहस करते पीड़ित के परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। 10 दिन पहले रधाना निवासी 20 वर्षीय लक्ष्य का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने शनिवार को सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
परिजनों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा और जांच अधिकारी पर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी थाना संभालने में पूरी तरह से विफल रही है। थाना प्रभारी और जांच इंचार्ज के खिलाफ पहले भी कई मामले पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आए हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। आरोप लगाया कि जब तक उन्होंने सीसीटीवी फुटेज नहीं दी तब तक पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की थी। आरोप है कि जांच अधिकारी ने उन्हें धमकाया कि यदि उन्होंने समझौता नहीं किया तो वह इस मामले को रद्द कर देंगे। घटना को करीब दस दिन बीत गए हैं लेकिन आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला :
छह दिसंबर को लक्ष्य ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि अजय, अनिल और विशाल के साथ छह महीने पहले मेरा रुपये के लेनदेन पर झगड़ा हुआ था। उस समय गांव में पंचायत हुई थी और पंचायत के सामने कोई लेनदेन साबित नहीं हुआ। फिर अजय, विशाल और अनिल मुझपर लगातार 25 लाख रुपये लेने का दबाव बनाते रहे और फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगे। करीब डेढ़ माह पहले अनिल और अजय स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव में उनके घर आए और कहा कि 25 लाख रुपये दे दे नहीं तो तुझे खत्म कर देंगे।
लक्ष्य ने पुलिस चौकी में शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लक्ष्य ने बताया कि चार दिसंबर दोपहर को वह अपने दोस्त सागर के साथ सफीदों रोड पर खड़े थे। उसी समय अनिल और अजय बाइक पर आए और दोनों ने उनके साथ मारपीट की। फिर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। सफीदों रोड से आरोपी उन्हें सब्जी मंडी ले गए जहां पर विशाल पहले से गाड़ी लिए खड़ा था।
फिर आरोपी रोहतक रोड से बिरौली रोड पर ले गए और उनके साथ मारपीट कर तीन हजार रुपये बैग से निकाल लिए। बाद में आरोपी बिरौली से अशरफगढ़ होते हुए गांव में स्कूल के पास छोड़कर भाग गए। मामले में अजय, अनिल और विशाल के खिलाफ अपहरण करने व मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। संवाद