{"_id":"6612eb0caf7871e36d00ec04","slug":"endogamy-marriage-law-is-worsening-brotherhood-ramesh-dalal-jind-news-c-199-1-sroh1007-115423-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"समगोत्र विवाह कानून से बिगड़ रहा भाईचारा : रमेश दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समगोत्र विवाह कानून से बिगड़ रहा भाईचारा : रमेश दलाल
Mon, 08 Apr 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
नंदगढ़ गांव में आयोजित महापंचायत में मंच पर मौजूद रमेश दलाल व अन्य। संवाद
जुलाना। नंदगढ़ गांव में समगोत्र विवाह और जाट आरक्षण को लेकर रविवार को सर्वजातीय महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता नंदगढ़ बारहा के प्रधान होशियार सिंह दलाल ने की। पंचायत में किसान नेता रमेश दलाल को जुलाना हलके की ओर से सम्मानित किया गया। रमेश दलाल ने एनएच 152डी भूमि अधिग्रहण आंदोलन में अहम भूमिका निभाते हुए नौ गांवों के किसानों की जमीन का रेट बढ़वाकर दिलवाया था।
होशियार सिंह दलाल ने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए रमेश दलाल ने अपने प्राणों की भी चिंता नहीं की थी। समगोत्र विवाह कानून रद्द करवाने और जाट आरक्षण की मांग को सरकार से मनवाने के लिए रमेश दलाल ने लगातार 17 दिन तक केएमपी मांडोठी आसौदा टोल बहादुरगढ़ में आमरण अनशन किया। रमेश दलाल ने आचार संहिता लगने तक आमरण अनशन जारी रखा और हार नहीं मानी। रमेश दलाल ने कहा कि समगोत्र विवाह कानून से भाईचारा और सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है। महापंचायत की मांग है कि इस कानून को रद्द करवाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। 12 राज्यों के जाटों, त्यागी, बिश्नोई, रोड, मुले जाट और सिख जाट को ओबीसी का आरक्षण दिलवाने के लिए संघर्ष करना होगा, ताकि बच्चों को रोजगार मिल सके। समगोत्र विवाह, इसका मतलब एक गोत्र में शादी होना है इसलिए एक गांव में शादी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कानून में संशोधन होना चाहिए। इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।
नंदगढ़ बारहा के प्रधान होशियार सिंह दलाल और जुलाना बारहा के प्रधान बसाऊ लाठर ने रमेश दलाल ने रमेश दलाल का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि दोनों बारहा उनके साथ हैं। इस मौके पर सोमबीर पहलवान, समाजसेवी पवन लाठर, रोहतास, अकालगढ़ गांव के सरपंच कुलदीप दलाल सहित दर्जनों गांवों के सरपंच मौजूद रहे।