{"_id":"60db683c8ebc3e7ceb5a6094","slug":"encroachment-of-the-city-became-a-hindrance-for-the-traffic-system-the-city-council-became-strict-jind-news-rtk615306577","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात व्यवस्था के लिए रोड़ा बना शहर का अतिक्रमण, सख्त हुआ नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात व्यवस्था के लिए रोड़ा बना शहर का अतिक्रमण, सख्त हुआ नगर परिषद
विज्ञापन
जींद। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में रोड़ा बने अतिक्रमण को लेकर अब नगर परिषद प्रशासन सख्त हो गया है। इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने खुद शहर की कई सड़कों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।
नगर परिषद की कार्य योजना के तहत अगले महीने से अभियान शुरू किया जाएगा। पहले शहर में मुनादी करवा कर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया जाएगा और इसके बाद अभियान चलाकर सामान जब्त करने व जुर्माना करने की प्रक्रिया की जाएगी। बता दें शहर के सभी मुख्य मार्गों के साथ-साथ बाजारों में भी अतिक्रमण ने पैर पसार रखे हैं। हालांकि इसको लेकर करीब छह साल पहले अन्ना टीम द्वारा अदालत में लड़ाई लड़ी गई। जिसमें अदालत ने प्रशासन को बाजारों से अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए। पांच साल पहले नगर परिषद में प्रधान बनने के बाद यह अभियान रुक गया था। अब फिर से राजनीतिक हस्तक्षेप समाप्त हो गया है और नगर परिषद का पूरा काम अधिकारियों के हाथ में आ गया है। ऐसे में नगर परिषद ने फिर से अभियान चलाने का फैसला लिया है।
होटल, अस्पताल व बैंक बढ़ा रहे समस्या
शहर में यूं तो हर जगह ही अतिक्रमण है, जिसके चलते परिवहन व्यवस्था बाधित हो रही है। इसके चलते गोहाना रोड, रोहतक रोड, सफीदों रोड, पटियाला चौक, रेलवे रोड, पालिका बाजार व घंटाघर पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं बाहरी क्षेत्रों में होटल, अस्पताल व बैंकों के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। यहां काफी संख्या में लोग आते हैं, जो फुटपाथ पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। इससे हादसे होने का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन
प्रशासन ने नहीं दिखाई सख्ती
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए पांच साल पहले अच्छा अभियान चला था, लेकिन प्रशासन समय के साथ ढीला पड़ गया। इसका असर यह हुआ कि फिर से पूरे शहर में अतिक्रमण व अवैध कब्जे हो गए। प्याऊ के नाम पर अन्य धार्मिक कार्यों के नाम पर अतिक्रमण किए जा रहे हैं। इससे सख्ती से निपटने की जरूरत है।
सुनील वशिष्ठ, अन्ना टीम।
सड़क पर बने हैं गैराज
सफीदों रोड व भिवानी रोड पर मकैनिक की दुकानें हैं। ऐसे में यहां सड़क पर ही गाड़ियों को ठीक करने के लिए खड़ा कर लिया जाता है। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है।
नगर परिषद चलाएगी अभियान
शहर में सफाई व अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने योजना तैयार कर ली है। लोगों को पहने मुनादी के माध्यम से चेताया जाएगा, लेकिन फिर भी जो लोग सामान नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया जाएगा। अगले सप्ताह से यह काम शुरू हो जाएगा।
सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगर परिषद।