{"_id":"6a4154cbca201b855d0c5a27","slug":"encounter-between-police-and-cattle-thieves-in-bishanpura-three-accused-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-155841-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिशनपुरा में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिशनपुरा में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
28जेएनडी08-नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल। स्रोत पुलिस
जींद। बिशनपुरा के पास शनिवार रात डिटेक्टिव स्टाफ की अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों तरफ से 12 राउंड गोलियां चलीं जिसमें दो आरोपियों की टांग में गोली लगी जबकि भागते समय गिरने से तीसरे आरोपी की टांग में फ्रैक्चर हो गया।
आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और चोरी की पिकअप गाड़ी बरामद की है। तीनों आरोपी शामली जिले के रहने वाले हैं।
डीएसपी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार शनिवार रात 11 बजे किशनपुरा बस अड्डे के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि पिकअप सवार युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। डिटेक्टिव स्टाफ ने निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पिकअप गाड़ी बिशनपुरा की तरफ आती दिखाई दी।
पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो पिकअप चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी गाड़ी छोड़कर रात के अंधेरे में खेतों में भाग गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दो बदमाशों की टांग में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी भागते समय गिरकर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के अकबरपुर निवासी फुरकान, गांव बढ़ेड़ निवासी कामिल और गांव कैराना निवासी सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद कीं और पिकअप को कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने यह पिकअप जींद से चोरी की थी। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश और जींद में 35–40 एफआईआर दर्ज
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों पर उत्तर प्रदेश और जींद में चोरी, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में 30–40 एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी गांवों और शहरों में भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरेंडर के लिए कहा तो फायरिंग
पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा तो आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी नौ राउंड फायरिंग की। दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा धरपकड़ के दौरान गिरकर घायल हो गया।