{"_id":"68b1f1f4a008a1cc38069e0c","slug":"employment-fair-organized-in-secondary-school-145-students-got-selected-jind-news-c-199-1-jnd1002-140049-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: माध्यमिक विद्यालय में लगा रोजगार मेला 145 विद्यार्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: माध्यमिक विद्यालय में लगा रोजगार मेला 145 विद्यार्थियों का हुआ चयन
Sat, 30 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी06-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेते हुए विद्या
-
- 1
-
Link Copied
जींद। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ प्रोग्राम) के पास आउट विद्यार्थियों के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक रितु पंघाल उपस्थित रहीं, जबकि आयोजन का नेतृत्व सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) सुरेंद्र ढुल ने किया।
इस रोजगार मेले में 260 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेले में कई नामी मल्टीनेशनल और स्थानीय कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने विद्यार्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए। मेले के परिणामस्वरूप 145 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ, जिन्हें मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
एपीसी सुरेंद्र ढुल ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में एचसीएल टेक में 30 विद्यार्थी, आर इंटरप्राइजेज में 23 विद्यार्थी, हेल्थ स्किल पैरामेडिकल में 38 विद्यार्थी, पुखराज हेल्थकेयर में 27 विद्यार्थी, अमास स्किल वेंचर में छह विद्यार्थी, अंकुश स्टील इंडस्ट्री में आठ विद्यार्थी, कोटक लाइफ इंश्योरेंस में 13 विद्यार्थी, नूर हेयर एंड ब्यूटी में 10 विद्यार्थी और रोज ब्यूटी में नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त 40 विद्यार्थियों को अगले साक्षात्कार दौर के लिए चुना गया।
विज्ञापन
एपीसी सुरेंद्र दुल ने बताया कि यह रोजगार मेला प्रतिवर्ष एनएसक्यूएफ के तहत प्रशिक्षित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण खुला होता है, जिसके माध्यम से वह अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
जिला परियोजना समन्वयक रितु पंघाल ने चयनित विद्यार्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि यह आपके कॅरिअर की शुरुआत है। मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें। अपनी पढ़ाई जारी रखें और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनें।
उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला न केवल विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ बल्कि यह भी दर्शाता है कि शिक्षा और कौशल का समन्वय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 2012 से शुरू हुई वोकेशनल शिक्षा प्रणाली आज स्कूलों में शानदार परिणाम आ रहे हैं। वोकेशनल शिक्षक विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार कर रहे हैं।
इस अवसर पर टेक्निकल कोऑर्डिनेटर भजन लाल, वोकेशनल शिक्षक अनूप ढिल्लों, राजेश कौशिक, राजेश, राकेश, राजकुमार, पवन, दर्शन, राहुल, पूनम, उषा, प्रोमिला, प्रियंका, मीनू, छाजूराम, अजय और नवीन भी मौजूद रहे।