फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees protested, burnt the effigy of the Prime Minister.

Jind News: कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Thu, 12 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees protested, burnt the effigy of the Prime Minister.
12जेएनडी08: पुराने बस स्टैंड पर पुतला फुंकते हुए प्रदर्शनकारी। स्रोत कर्मचारी - फोटो : बहराइच-सीतापुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन करते कर्मी।
जुलाना। सीटू के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के तहत जुलाना में विभिन्न यूनियनों के कर्मचारियों और मजदूरों ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाजार में जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुराने बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। वीरवार को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित धरने की अध्यक्षता मजदूर नेता सुभाष पंचाल ने की। सुभाष पंचाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका प्रथा को बढ़ावा देकर स्थायी नौकरियों को समाप्त किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और ठेका प्रथा को बंद कर सीधी भर्ती की व्यवस्था लागू की जाए। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित न करना अन्याय है। इसके अलावा न्यूनतम वेतन में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बाजार में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर नपा के सफाईकर्मी, मिड डे मील वर्कर, आशा वर्कर, भवन निर्माण कामगार यूनियन और सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed