फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees found missing in NP office

Jind News: नप कार्यालय में कर्मचारी मिले नदारद

Tue, 12 Nov 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Employees found missing in NP office
नगर परिषद का निरीक्षण करते हुए डीएमसी गुलजार मलिक। संवाद
नरवाना। नगर परिषद में सोमवार को डीएमसी गुलजार मलिक ने औचक निरीक्षण किया। वे करीब आधा घंटा तक नगर परिषद कार्यालय परिसर में रहे।
विज्ञापन

उन्होंने रजिस्टर की जांच की तो चार से पांच कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद उन्होंने उन कर्मचारियों से संपर्क साधा जो वहां मौजूद नहीं थे। उन कर्मचारियों को भी देरी से होने का कारण पूछा। कर्मचारी डीएससी की बातों का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद वह जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा में गए। वहां उन्होंने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। रजिस्टर में कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद उन्होंने नप में लगने वाले समाधान शिविर की गहनता से जांच की और वहां आए लोगों से भी बातचीत की। समाधान शिविर में उन्हें सबकुछ सही पाया। इसके बाद उन्होंने अन्य कार्यालयों में भी जाकर रिकॉर्ड की जांच की। उनकी रिपोर्ट तैयार कर वापस चले गए।


नगर परिषद में जो चेकिंग की गई थी वह नियमित में की गई थी। वैसे समाधान शिविर की जांच की जानी थी, जो सही चल रहा था। इसके अलावा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में हाजिरी रजिस्टर चेक किया गया था। जहां तक बात है कर्मचारियों के नदारद रहने की तो, ऐसी कोई बात नहीं थी। जो देरी से कर्मचारी आते है, उन्हें जल्द आने की हिदायत दे दी गई थी। -गुलजार मलिक, डीएमसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed