फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees angry over not restoring old pension in budget

Jind News: बजट में पुरानी पेंशन बहाल नहीं करने से कर्मचारियों में आक्रोश

Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Employees angry over not restoring old pension in budget
24जेएनडी01: ओपीएस बहाली को लेकर कदम न उठाए जाने पर रोष जताते हुए कर्मचारी। संवाद
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान और महिला विंग प्रधान अनुराधा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन सज्जन राठी ने किया। राज्य कार्यकारणी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर और अनुशासन समिति अध्यक्ष वजीर गांगोली ने शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाल न करने से कर्मचारियों ने रोष जताया। निर्णय लिया कि यदि सरकार आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो कर्मचारी हिमाचल प्रदेश की तरह वोट फॉर ओपीएस के अभियान को घर-घर तक लेकर जाएंगे। अनूप लाठर ने कहा कि पेंशन आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इन्होंने कहा कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार धरने, प्रदर्शन, रैलियां, भूख हड़ताल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन मार्च 2023 को कमेटी की बैठक के बाद कोई बैठक सरकार द्वारा नही बुलाई गई है और ना ही ओपीएस बहाली की तरफ कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मियों व अधिकारियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। अनूप लाठर ने बताया कि समिति द्वारा प्रदेश में ओपीएस आंदोलन को गांव स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। 5200 से अधिक गांव में टीम बनाई गई है। जहां सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है। वहीं कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गठबंधन सरकार के ओपीएस बहाली पर नकारात्मक रवैये और डिप्टी सीएम द्वारा ओपीएस बहाली पर की गई वादाखिलाफी से प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष है। इस अवसर पर नीति सुखीजा, दलबीर गोरिया, विक्रम मेहरा, विकास खटकड़, हरीश शर्मा, बिजेंद्र करेला, विजयपाल फौजी, अनिरुद्ध शर्मा, संदीप पहल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed