{"_id":"6aa1a6886259fa763508c386","slug":"emphasis-on-scientific-investigation-and-impartial-justice-through-forensic-technology-jind-news-c-199-1-sroh1006-159981-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फॉरेंसिक तकनीक से वैज्ञानिक जांच और निष्पक्ष न्याय पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फॉरेंसिक तकनीक से वैज्ञानिक जांच और निष्पक्ष न्याय पर जोर
विज्ञापन
फोटो 09जेएनडी17-सीआरएसयू में आयोजित सेमिनार में सवाल करते हुए संबंधित अधिकारी। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को ‘अपराध स्थल पर प्रयुक्त फॉरेंसिक तकनीक एवं आपराधिक न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि निष्पक्ष और प्रभावी अपराध जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
मोबाइल फॉरेंसिक साइंस यूनिट-कम-डिस्ट्रिक्ट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी जींद के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिवाच, सीन ऑफ क्राइम जींद की डॉ. कांता, एफएसएल हिसार के बैलिस्टिक डिवीजन से डॉ. विकास कुमार और डॉ. सुमन सांगवान ने विद्यार्थियों को फॉरेंसिक जांच की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी।
डॉ. सिवाच ने अपराध स्थल से साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संग्रह, संरक्षण और विश्लेषण की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने फिंगरप्रिंट, डीएनए, जैविक नमूने, डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और रक्त के नमूनों की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान निर्दोष को गलत आरोप से बचाने और न्याय प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष बनाने में भी महत्वपूर्ण है।