फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   electricity workers strike to give lineman charge of je

लाइनमैन को जेई का चार्ज देने पर बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 03 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
electricity workers strike to give  lineman charge of je
दक्षिण बिजली वितरण निगम के नगूरां सब-डिविजन कार्यालय में कर्मचारियों ने लाइनमैन को जेई का चार्ज देने का विरोध करते हुए एसडीओ व लाइनमैन के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बुधवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली ज्वाइंट एक्सन कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को सब डिविजन नगूरां में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया। सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र सिंह, बलवान ढिल्लों और जयदेव जुलानी ने कहा कि बिजली निगम नगूरां में जेई के अलावा अन्य कर्मचारियों की भारी कमी है। यूनियन ने चीफ इंजीनियर हिसार को अवगत करवाया था। बिजली निगम में एक एलएम को जेई का चार्ज दिया गया है जोकि कर्मचारी विरोधी होने के अलावा कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा है। चीफ इंजीनियर ने अधीक्षक अभियंता को निगम में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए थे लेकिन एक सप्ताह बाद भी उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया। एलएम के मामले में एसडीओ नगूरां ने कमेटी पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने मामले को सुलझाने की बजाए उलझाने का काम किया। एसडीओ व एलएम मामले को लेकर बार-बार कर्मचारियों की गैरहाजिर लगाने की धमकी देते हैं। यही नहीं एसडीओ द्वारा कैमरों से छेड़छाड़ की झूठी रिपोर्ट नगूरां पुलिस चौकी में देकर कर्मचारियों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर प्रधान राजा शामदो, रामनिवास डांगी, वजीर सिंह, सुनील मुंडे, सतीश, शिवपाल, जसबीर बूरा, संदीप, सोनू, बलजीत, मनोज, श्रीभगवान भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने समस्या का समाधान न होने पर बुधवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed